ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न

 




महासमुंद/बसना 

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुन्द के जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 06.09.2026 दिन रविवार को सुबह 10.00 बजे विकास खण्ड बसना में बैठक संपन्न हुआ। जिसमें आदिवासी विकास विभाग के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान एवं समयमान वेतनमान एरियर्स राशि का भुगतान समय पर नहीं होने की समस्या एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। 

साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर चुनाव भी कराया गया ।सर्वसम्मति से श्री लालसिंह खुटे को ब्लॉक अध्यक्ष और श्री कांशीराम यादव को उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुंद जिला अध्यक्ष उमेश साहू ,नंदकुमार देवदास जिला सचिव, मंतराम कन्नौजे जिला उपाध्यक्ष, अनूप कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष, बेदलाल साहू बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष, कुलेश्वर साहू मीडिया प्रभारी, सुंदर सिंह सिदार सचिव बसना ब्लॉक , रीता यदु, रीता बेहरा, प्रिय मंजरी कुमार  मानक दास,हेमलाल प्रधान, काशीराम यादव, कीर्तन लाल देवांगन, जगदीश साहू, कौशल प्रसाद साहू, मनोरंजन प्रधान, अर्जुन सिदार, लोकेश यादव व अन्य कर्मचारी उपस्थिति रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष को सभी कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी,अध्यक्ष लालसिंह खुटे ने संघ के लिए हमेशा समर्पित रहने एवं ब्लॉक के सभी कर्मचारियों के हित में कार्य करने की बात कही अंत में उपाध्यक्ष काशीराम यादव ने कर्मचारियों को साथ लेकर ब्लॉक में संघ की नीतियों एवं निर्देशों का पालन करने की बात कही एवं सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक  समाप्ति की घोषणा की।




सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook