सांकरा भाजपा कार्यालय में गूंजा “जय भीम”, धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती

 


सांकरा। भाजपा मंडल सांकरा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा कार्यालय सांकरा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई। कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि मानवाधिकारों के सशक्त प्रतीक भी थे। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी अन्याय का सामना किया जा सकता है। इस पावन अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपनाने और एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लें।

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बाबा साहेब का दिया संदेश *“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”* दोहराया और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, मनोज बारीक, झाडूराम परमार, विजय चौधरी, ब्रजेश खम्हारी, दिनेश अग्रवाल, सुशील प्रधान, कमल प्रधान, वासुदेव साहू, शेख हुसैन, सत्यप्रकाश साहू, कमल अग्रवाल, मिलन पटेल, प्रीतेश, राकेश दास, भास्कर संवाददाता खेमराज साहू सहित बड़ी संख्या में माता-बहनें एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “बाबा साहेब अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।







रिपोर्टर -खेमराज साहू









सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook