जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण-01, थाना बसना-
विवरण- दिनांक 07.10.2026 को थाना बसना की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नं 12 बसना में संजय चतुर्वेदी नामक व्यक्ति अपने घर के सामने खण्डहर मकान में अवैध रूप से देशी महुआ शराब का निर्माण कर रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की। मौके पर आरोपी संजय चतुर्वेदी को पकड़ा गया और उसके कब्जे से नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरा करीबन 75 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 15,000 रूपये) और शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन, निर्माण उपकरण सहित कुल 16,500 रूपये की संपत्ति बरामद कर जप्त किया गया। बसना पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- संजय चतुर्वेदी पिता आशाराम चतुर्वेदी (उम्र 36 वर्ष), निवासी वार्ड नं 12 बसना, थाना बसना, जिला महासमुन्द (छ.ग.)।
जप्त संपत्ति-
01- 75 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 15,000 रूपये)।
02- शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन 02 नग एल्युमिनियम गंजी (कीमती 1,000 रूपये)।
03- एक नीले रंग का खाली प्लास्टिक ड्रम (कीमती 500 रूपये)।
जप्त संपत्ति की कुल कीमत 16,500 रूपये।
प्रकरण-02, थाना बागबाहरा-
विवरण- दिनांक 07.10.2026 को बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शेरसिंह पिता बिंदुलाल उम्र 35 साल निवासी ग्राम हरनादादर द्वारा अपने घर-बाडी में अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा है। सूचना पर पुलिस द्वारा संदिग्ध के घर-बाडी में पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की। मौके पर संदिग्ध शेरसिंह पिता बिंदुलाल को पकड़ा गया और सूचना से अवगत कराते हुए घर बाडी की तलाशी लेने पर घर-बाडी में अवैध शराब बिक्री करने वास्ते उसके कब्जे से 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 2,000 रूपये)बरामद कर जप्त किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 205/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट धाके तहत विधि सम्मत कार्यवाही की है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- शेरसिंह पिता बिंदुलाल उम्र 35 साल निवासी ग्राम हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.)।
जप्त संपत्ति-
01- 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 2,000 रूपये)।
जप्त संपत्ति की कुल कीमत 2000 रूपये।
*प्रकरण-03, थाना पिथौरा -
विवरण- दिनांक 07.10.2026 को पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लाखागढ बस्ती दुर्गा मंदिर के पास रवि शंकर प्रजापति अपने घर में अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा है। सूचना पर पुलिस द्वारा संदिग्ध के घर में गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की। मौके पर संदिग्ध रवि शंकर प्रजापति को पकड़ा गया और सूचना से अवगत कराते हुए घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 06 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 12,00 रूपये)बरामद कर जप्त किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना पिथौरा अपराध क्रमांक 258/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- रवि शंकर प्रजापति पिता रामप्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी डबरा पर पिथौरा।
जप्त संपत्ति-
01- 06 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 12,00 रूपये)।
जप्त संपत्ति की कुल कीमत 1200 रूपये।
सवेरा24न्यूज
राजेश साव 7240825555
Tags
#जिला /महासमुंद
