विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

NH-53 पर चलते ट्रक में लगी आग, औरंग टोलवे की RPV टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला




जिला महासमुंद 04 अक्टूबर 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चैनेज नंबर 214+400 RHS पर दोपहर 3:10 बजे गाड़ी क्रमांक NL 01 AB 0769 ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा।


इसी दौरान औरंग टोलवे प्राइवेट लिमिटेड की RPV टीम रूटीन पेट्रोलिंग पर थी। टीम ने धुआं उठता देख तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ड्यूटी के दौरान टीम को रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर श्री सुरेश जी लीड कर रहे थे।

टीम ने बिना देरी किए फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी तथा सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग को अस्थायी रूप से वन-वे किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और तुमगांव पुलिस टीम के साथ मिलकर सफलतापूर्वक आग पर काबू पाया गया।



श्री सुरेश जी की सूझबूझ और RPV टीम की तत्परता से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने औरंग टोलवे की पेट्रोलिंग टीम, फायर ब्रिगेड और तुमगांव पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।




 सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook