विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

अलग-अलग प्रकरणों में कुल 09 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल।

 



मामले का विवरण इस प्रकार से है- प्रार्थी शंकर भारती साकिन तेन्दवाही थाना तुमगांव ने दिनांक 02.09.26 को थाना तुमगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सुबह 8 बजे खेत गया था, दोपहर को वापस आने पर उसके घर का ताला टुटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी मे रखे नगदी रकम सात हजार रूपये, 1.5 तोला चांदी का पायल किमती लगभग 6350 रूपये, तीन नग सोने का लाॅकेट किमती 9300 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना दर्ज कराया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तुमगांव पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही  करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन कर थाना तुमगांव के अपराध क्र.198/26 धारा 331 (3),305 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामले में तफ्तीश प्रारंभ की गई। मामले की विवेचना के दौरान आस पास के लोगो से पुछताछ कर संदेही के बारे साक्ष्य जुटाये गये व क्षेत्र में मुखबीर लगाये गये। दिनांक 12.07.26 को मुखबीर के माध्यम से संदेही रोहित आवले पिता पतिराम आवले उम्र 27 साल साकिन तेन्दवाही थाना तुमगांव जिला महासमुंद के बारे में जानकारी मिलने पर, संदेही को थाना लाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया। पूछताछ पर संदेही आरोपी ने दिनांक 02.09.26 के सुबह करीबन 08.30 बजे प्रार्थी शंकर भारती के सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।  पुलिस द्वारा आरोपी रोहित आवले के निशानदेही पर चोरी का 03 नग सोने का लाकेट कीमती करीबन 9300/ रू., एक जोडी चांदी का पायल 1.5 तोला कीमती करीबन 6350/ रू. कुल कीमती करीबन 15,650 रू बरामद किया गया। मामले में आरोपी को दिनांक 20.09.26 को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी-
01- रोहित आवले पिता पतिराम आवले उम्र 27 साल साकिन तेन्दवाही थाना तुमगांव जिला महासमुंद
बरामद संपत्ति-
01- 3 नग सोने का लाकेट कीमती करीबन 9300/ रू., 
02- एक जोडी चांदी का पायल 1.5 तोला कीमती करीबन 6350/ रू. 
बरामद मशरूका 15,650 रू




प्रकरण क्रमांक-2
वाहन चेकिंग में बिना नंबर की दो मोटरसाइकिल पकड़ीं, पूछताछ में दोनों के चोरी होने का खुलासा। 05 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व दर्ज चोरी प्रकरण से जुड़ा वाहन बरामद।
मामले का विवरण इस प्रकार से है- दिनांक 26.09.26 की सुबह 07.00 बजे वाहन चेकिंग के दौरान दो बिना नंबर की मोटर सायकल में पांच लडके अमावश तिराहा की ओर जा रहे थे। जिन्हे रोककर दोनो मो०सा० हीरो पैशन प्रो एवं हीरो होण्डा सुपर स्प्लेंडर में आगे पीछे नंबर नही होने व वाहनों की कागजात पेश करने कहा गया। जिसके संबंध में गोल मोल जवाब दे रहे थे जिनसे कडाई से पूछताछ करने पर हीरो पैशन प्रो मो०सा० को महाशिवरात्रि मेला के दौरान ग्राम खडमा से चोरी करना एवं हीरो होण्डा सुपर स्प्लेंडर मो०सा० को पीकाडली प्लांट ग्राम अछोली के पार्किंग से चोरी करना बताये। उक्त चोरी के दोनो मोटर सायकल में से हीरो होण्डा सुपर स्प्लेंडर मो०सा० की चोरी होने की थाना में पूर्व में प्रार्थी पीला दाउ साहू निवासी भोरिंग थाना तुमगांव के द्वारा वाहन चोरी संबंध में दर्ज रिपोर्ट में पंजीबद्ध अपराध क्र.163/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज होना पाये जाने से आरोपीगणों के संयुक्त कब्जे से उक्त दोनो मो०सा० को जप्त कर आरोपी थानू पटेल पिता लक्ष्मीनारायण पटेल उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं. 05 बाजार चौक तुमगांव जिला महासमुंद (छग.), संजय कुमार क्षेत्रपाल पिता मनोज कुमार क्षेत्रपाल उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बाजार चौक तुमगांव जिला महासमुंद (छग.), कमलेश पटेल पिता लक्ष्मीनारायण पटेल उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 05 बाजार चौक तुमगांव जिला महासमुंद (छग.), सागर कुमार क्षेत्रपाल पिता मनोज कुमार क्षेत्रपाल उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बाजार चौक तुमगांव जिला महासमुंद (छग.) एवं रवि साहू पिता संतोष साहू उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं. 08 तुमगांव जिला महासमुंद (छग.) दिनांक 26.09.26 को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी-
01-थानू पटेल पिता लक्ष्मीनारायण पटेल उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं. 05 बाजार चौक तुमगांव जिला महासमुंद। 
02- संजय कुमार क्षेत्रपाल पिता मनोज कुमार क्षेत्रपाल उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बाजार चौक तुमगांव। 
03- कमलेश पटेल पिता लक्ष्मीनारायण पटेल उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 05 बाजार चौक तुमगांव। 
04- सागर कुमार क्षेत्रपाल पिता मनोज कुमार क्षेत्रपाल उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बाजार चौक तुमगांव।
05- रवि साहू पिता संतोष साहू उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं. 08 तुमगांव जिला महासमुंद (छग.)
बरामद मशरूका-
01- चोरी के दो मोटर सायकल किमती करीब 50 हजार रूपये।। 




प्रकरण क्रमांक-3
दुकान का ताला तोड़कर ₹5,000 चोरी का खुलासा, पूछताछ में आरोपी ने मां के जेवर चोरी करने की बात भी कबूली।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त लोहे का सरिया, ₹500 नगद एवं सोने के जेवर बरामद।
पुराने चोरी के मामले में गिरवी रखे ₹3.88 लाख कीमत के सोने के नेकलेस व झुमके बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार।
मामले का विवरण इस प्रकार से है- प्रार्थी मानिक लाल साहू  ने दिनांक  16-09-26 को थाना तुमगांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 14.09.26 को अपने घर में संचालित दुकान में ताला लगाकर  खेत गया था। दोपहर करीबन एक बजे वापस घर लौटने पर देखा की उसके दुकान का ताला टुटा हुआ था। दुकान में गल्ले में रखा रकम कुल पाॅंच हजार रूपये गल्ले में नही था। घर में दुसरे कमरे में उसका बेटा शिवम साहु मौजुद था, दुकान का ताला टुटने व चोरी गई रकम के संबंध में पुछने पर उसी के द्वारा दुकान का ताला तोड़ गल्ले से पुरी रकम चुराना बताने पर प्रार्थी द्वारा थाना तुमगांव में अपराध क्र. 209/26 धारा 305 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामले में तफ्तीश प्रारंभ की गई। मामले की विवेचना के दौरान दिनांक 17.09.26 को संदेही शिवम साहू को थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी मानिक लाल साहू के गल्ले से 5000 रू को चोरी करना एवं पूर्व में भी अपने मां के रखे सोने के नेकलेस एवं सोने के झुमका को वर्ष 2023-2024 में चोरी करना एवं गांव के मोहन साहू और टीकेलाल जलक्षत्री के जरिये महासमुंद के मन्त्रपुरम गोल्ड लोन शाखा में गिरवी रखकर पैसा प्राप्त करना बताया। आरोपी शिवम साहू के निशानदेही पर कब्जे से नगदी 500 रू., घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सरिया, आरोपी मोहन साहू व टीकेलाल जलक्षत्री द्वारा मणाप्पुरम गोल्ड लोन बस स्टैण्ड शाखा महासमुंद में गिरवी रखे 02 नग सोने का झुमका कीमती 2,38,000 रू, 01 नग सोने का नेकलेस कीमती 1,50,000 रू. को मणाप्पुरम गोल्ड लोन शाखा के मैनेजर के पेश करने पर आरोपी शिवम साहू पिता मानिक साहू उम्र 25 साल, टिकेलाल जलक्षत्री पिता स्व. नंद कुमार जलक्षत्री उम्र 38 साल, मोहन साहू पिता लालाराम साहू उम्र 32 साल साकिनान ग्राम खैरझिटी थाना तुमगांव जिला महासमुंद को दिनांक 17.09.26 को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी-
01- शिवम साहू पिता मानिक साहू उम्र 25 साल, 
02- टिकेलाल जलक्षत्री पिता स्व. नंद कुमार जलक्षत्री उम्र 38 साल, 
03- मोहन साहू पिता लालाराम साहू उम्र 32 साल साकिनान ग्राम खैरझिटी थाना तुमगांव जिला महासमुंद
बरामद मशरूका-
01- नगदी 500 रू.
02- 02 नग सोने का झुमका कीमती 2,38,000 रू, 
03- 01 नग सोने का नेकलेस कीमती 1,50,000 रू. 
बरामद मशरुका कीमती करीबन 3,88,500 रू



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook