विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

शासकीय हाई स्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की कमी, 30 सितंबर को NH-53 देवरी में चक्का जाम का ऐलान

 




पिथौरा/महासमुंद। विकासखंड पिथौरा के शासकीय हाई स्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की मांग को लेकर ग्रामीणों, आश्रित ग्रामवासियों, पालकगण एवं छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश है। बार-बार पत्राचार और स्वयं उपस्थित होकर संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी शासन-प्रशासन ने आज तक ध्यान नहीं दिया है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।



पालक समिति द्वारा शासन प्रशासन को दिनांक 10/09/2026 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि 7 दिवस के अंदर यदि शिक्षकों की मांग पूरी नहीं की जाती है तो 8 वें दिन स्कूल में तालाबंदी की जाएगी। इसी क्रम में 18/09/2026 को समस्त ग्रामवासी, पालकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कार्यक्रम किया।


इसके बावजूद अभी तक शासन द्वारा गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक प्रदान नहीं किए गए हैं।



अब चक्का जाम की चेतावनी


ग्रामवासियों ने कहा है कि शासन प्रशासन की कुंभकर्णीय नींद को जगाने के लिए दिनांक 30/09/2026, दिन बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 देवरी में चक्का जाम करने के लिए बाध्य हैं, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इसकी सूचना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद एवं थाना प्रभारी सांकरा को दे दी गई है।



सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook