अभ्यर्थियों की पुनः नेत्र जांच 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक
महासमुंद, 27 सितंबर 2026/ परिवहन विभाग द्वारा परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती हेतु जारी विज्ञापन के तहत लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों एवं अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदण्ड एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए Institute of Driving & Traffic Research (IDTR), तेन्दुआ, नवा रायपुर में 2 एवं 3 सितंबर 2026 को बुलाया गया था। निर्धारित तिथियों में कुल 250 अभ्यर्थियों में से 184 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 66 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत नेत्र संबंधी प्रमाण पत्रों में एकरूपता नहीं होने तथा प्रमाण पत्रों में वर्णान्धता के संबंध में स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों की पुनः नेत्र जांच कराने का निर्णय लिया गया है। यह नेत्र जांच 25 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक शासकीय सिविल अस्पताल, माना कैम्प, रायपुर में कराई जाएगी। संबंधित अभ्यर्थियों को नेत्र जांच के लिए बुलावा पत्र भेजा जा चुका है। बुलावा पत्र परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।
इसी तरह निर्धारित तिथियों में अनुपस्थित रहे 66 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदण्ड एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इन अभ्यर्थियों को 5 अक्टूबर 2026 को उपस्थित होने हेतु बुलावा पत्र जारी कर दिया गया है। संबंधित बुलावा पत्र परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र एवं आवश्यक निर्देश परिवहन विभाग की वेबसाइट https://cgtransport.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर समय पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया गया है।
सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555
