विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

बड़े लोरम में गणेश महोत्सव में कीर्तन धारा का भव्य आयोजन हर जगह गूंज रहा





पिथौरा। विकासखंड के ग्राम बड़े लोरम में गणेश महोत्सव के आठवें दिन सोमवार को प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद भव्य कीर्तन धारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर नजर आया।


कीर्तन कार्यक्रम में अंचल की विभिन्न कीर्तन मंडलियों के कलाकारों ने धार्मिक गीतों एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


कार्यक्रम में प्रस्तुति देखने के लिए बड़े लोरम सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक चले इस भक्तिमय आयोजन का लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। गणेश उत्सव को लेकर पूरे गांव में विशेष उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम को सफल बनाने में अंचल की विभिन्न कीर्तन मंडलियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन में बड़े लोरम, सिंगारपुर, परसवानी, जेराभरन एवं छिबर्रा की कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां दीं।


सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook