थाना तुमगांव अंतर्गत चौकी सिरपुर में हुई चाकूबाजी एवं जानलेवा हमले की घटना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध में संलिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला यह है कि प्रार्थी परमानंद ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 06.10.2026 की रात्रि में राकेश साहू अपने घर से खाना खाकर जब लौट रहा था की,अंबेडकर चौक के पास, हरि ध्रुव ने उसे रोका और लिफ्ट मांगा। राकेश ने हरि ध्रुव को लिफ्ट देने से मना कर दिया, तब इसी बात पर हरि ध्रुव, राकेश को गाली गलौज करने लगा। उसी समय राकेश साहू ने प्रार्थी परमानंद और टिकेश्वर साहू को आवाज देकर बुलाया। जो दोनो को समझा-बुझाकर अपने कार्य स्थल अस्पताल वापस चले गये।
कुछ देर बाद राजेश ठाकुर ने प्रार्थी परमानंद को फोन करके बोला की तुम लोगो का आपसी क्या विवाद हुआ है, हरि ध्रुव से जाकर माफी मांग लो। प्रार्थी के बार-बार कहने पर की अस्पताल के पास आ जाओ बात कर लेते हैं कहने पर राजेश ठाकुर नहीं माना और प्रार्थी को लक्ष्मण मंदिर के पास चलने को कहा जहां प्रार्थी अपने भाई राकेश साहू वह टिकेश्वर साहू के साथ मजबूर होकर गया तो उसने देखा कि राजेश ठाकुर के साथ सुरेश मेरी वह हरि ध्रुव मौजूद थे पहुंचते ही गली गलोच कर मरना शुरू कर दिए हरि ध्रुव द्वारा अपने पास रखें धारदर हथियार से जान से मारने की नीयत से प्रार्थी पर हमला कर दिया गया जिससे प्रार्थी के गले पर तीन-चार बार वार करने से गले ठुड़ी से अत्यधिक रक्त श्राव हुआ तथा गंभीर चोट पहुंचाई। प्रार्थी द्वारा जान बचाकर भागने पर तीनों आरोपियों ने उसका पीछा भी किया। तत्पश्चात प्रार्थी को राकेश साहू व टिकेश्वर साहू बचाकर चौकी सिरपुर लेकर आए , जिस पर थाना तुमगांव में अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को नरेंद्र फर्नीचर दुकान के सामने घास में छिपाकर रखा गया था, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त/बरामद किया गया है। आरोपियों को दिनांक 07.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है।नाम आरोपी-01- हरीराम ध्रुव पिता धनीराम ध्रुव, उम्र 26 साल 02- राजेश ठाकुर पिता स्व. अवधेश सिंह ठाकुर, उम्र 35 साल 03- सुरेश मिरी पिता कांताप्रसाद मिरी, उम्र 26 साल(सभी साकिनान ग्राम सिरपुर, चौकी सिरपुर, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद छ.ग.) बरामद सामग्री01- 01 नग धारदार चाकू।
सवेरा24न्यूजराजेश साव 7240825555
Tags
#तुमगाव/महासमुंद
