सरायपाली। नवरात्रि के पावन अवसर पर सरायपाली स्थित रामअवतार हॉस्पिटल द्वारा बेटी के जन्म को प्रोत्साहित करने और समाज में कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल (MBBS, MS-OBG) द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत नवरात्रि के नौ पावन दिनों में नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के नाम पर 9 कन्याओं के जन्म का विशेष स्वागत किया जाएगा।
अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नवरात्रि के प्रत्येक दिन जन्म लेने वाली पहली कन्या शिशु की डिलीवरी पर विशेष नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बेटी के जन्म को सौभाग्य और सम्मान से जोड़ते हुए समाज में कन्या जन्म को लेकर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री के स्वरूपों के नाम पर कन्या जन्म का स्वागत किया जाएगा।
डॉ. संजय अग्रवाल की इस पहल को “बेटी का जन्म, मां दुर्गा का आशीर्वाद” संदेश से जोड़ा गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बेटी केवल परिवार की खुशियों का आधार नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है। इसी सोच के साथ नवरात्रि के अवसर पर इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।
स्थान : पोस्ट ऑफिस के सामने, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)संपर्क सूत्र : 78449-66661, 78449-66662
सवेरा24न्यूजराजेश साव 7240825555
Tags
#सरायपाली/महासमुन्द

