महासमुंद, 06 अक्टूबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता, सरलता और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने जिले के नगरीय निकायों में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय महासमुंद के लोहिया चौक में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सेवा सेतु शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सुविधा मिल रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा नागरिकों की समस्याओं और आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने देह दान का संकल्प लेने वाली महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक सुश्री शीला प्रधान को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह मानवता के लिए प्रेरणा है, ताकि मानव शरीर मरणोपरांत भी शोध कार्यों में लगाया जा सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर में नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही नागरिकों से आवेदन प्राप्त एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। यहां लगाए गए शिविर में मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
*कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि:*
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, नगर पालिका परिषद महासमुंद के उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, सभापति श्री जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, श्री जय कुमार देवांगन, पार्षद श्री माखन पटेल, श्री पीयूष साहू, श्री हरबंश सिंह ढिल्लो (नानू भाई), श्री भाऊराम साहू, श्री राहुल आवडे, एल्डरमेन श्री हनीश बग्गा एवं श्री मोहन साहू, श्री नीरज चंद्राकर, श्री मुन्ना देवार, श्री राजेन्द्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
महासमुंद/छत्तीसगढ़
