कंचनपुर में 02 जून से अखंड रामायण पाठ का होगा भव्य आयोजन

 





महासमुंद/पिथौरा 
सवेरा24न्यूज़ (राजेश साव)

पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में आगामी 02 जून से अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


आयोजन 02 जून 2026, मंगलवार से 03 जून 2026, बुधवार तक संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पंडित श्री सुभाषचंद्र (ग्राम बरपेलाडीह) रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।


इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से ख्याति प्राप्त मानस परिवारों को आमंत्रित किया गया है। इनमें पार्वती मानस परिवार कांकेर-बस्तर, मनीषा मानस परिवार थरगांव, निलकुमार मानस परिवार पहंदा सारंगढ़, रागिनी मानस परिवार ओड़केरा जैनपुर, सिया के राम मानस परिवार कंचनपुर एवं राधाकृष्ण मानस परिवार कंचनपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं।


कार्यक्रम में पार्वती साहू, बृजबिहारी ठाकुर, मनीषा नागवंशी, निलकुमार, रितु लहरे, रागिनी कर्ष, अशोक पटेल, रोहित चौहान एवं नीतू भट्ट सहित अनेक कलाकारों द्वारा संगीतमय रामकथा एवं मानस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।


ग्राम प्रमुख त्रिलोचन पटेल, आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक वातावरण का प्रसार करना है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


आयोजन स्थल : ग्राम कंचनपुर, विकासखंड पिथौरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)आयोजक : समस्त ग्रामवासी एवं आयोजन समिति, कंचनपुर






सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook