जामजुड़ा में 3 दिवसीय श्री महामृत्युंजय सवा लाख जाप का आयोजन, 11 ब्राह्मण करेंगे अनुष्ठान

 



महासमुंद/सांकरा. देवों के देव महादेव की असीम कृपा की कामना के लिए ग्राम जामजुड़ा में इस बार भक्तिभाव का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 

भुजबल साव-श्रीमती भानुमती साव परिवार के द्वारा 28 से 30 मई 2026 तक श्री महामृत्युंजय सवा लाख जाप महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

आचार्य पं. छंदाचरण दास के निर्देशन में 11 ब्राह्मणों द्वारा इस अनुष्ठान को संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


कार्यक्रम का विवरण:
- 28 मई, गुरुवार – ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी: कलश स्थापना और महामृत्युंजय जाप का प्रारंभ  

- 29 मई, शुक्रवार – ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी: सूर्यदेव पूजन और रुद्राभिषेक  

- 30 मई, शनिवार – ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी: हवन पूजन और भंडारा प्रसाद वितरण  

आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है। ग्राम जामजुड़ा, तहसील भगतदेवरी, जिला महासमुंद में होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की आग्रह भी की है।


सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook