पिथौरा : भगत देवरी प्राइमरी स्कूल में बड़ी चोरी, रसोई का चद्दर तोड़कर राशन और सामान ले गए चोर

 


पिथौरा : ग्राम भगत देवरी स्थित प्राथमिक शाला में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने स्कूल की रसोई में लगे चद्दर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। रसोई में लोहे का दरवाजा लगा हुआ था, लेकिन चोर ऊपर से चद्दर तोड़कर भीतर घुस गए और वहां रखा भारी मात्रा में राशन सामग्री, कुकर सहित अन्य जरूरी सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह स्कूल खुलने पर शिक्षकों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्कूल में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। मिली जानकारी के अनुसार मिडिल स्कूल के हेड मास्टर देवनारायण साहू द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अब चोर स्कूल जैसी शासकीय संस्थाओं को भी निशाना बना रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook