मामूली विवाद पर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला, 03 आरोपी गिरफ्तार




थाना महासमुंद वार्ड नं. 06 नयापारा निवासी प्रार्थी वेंकट राव ने रिपोर्ट दर्ज कराया की सिगरेट मांगने की बात को लेकर आरोपी तिरथ साहू गाली-गलौज व मारपीट करने लगा और अपने भाई सुखदेव साहू तथा पिता बिसम्भर साहू को भी बुला लाया। ​मना करने  आरोपी सुखदेव साहू ने चाकू से व ​बिसम्भर साहू ने टंगिया (कुल्हाड़ी) से हत्या की नियत से वार कर दिया। ​बीच बचाव करने वाले ​सज्जू खान को सीने व गर्दन पर गंभीर चोट, ​राकेश चौहान को हाथ व पीठ पर चोट एवं प्रार्थी ​वेंकट राव को हाथ, कोहनी व कमर में चोटें आयी। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य अस्पताल में इलाज के भर्ती किया गया है, इलाज जारी है।
​प्रार्थी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 296, 109(1), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।  

आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई जारी है।
आरोपियो का नाम-
01- ​सुखदेव साहू (नयापारा, महासमुंद)
02- ​तिरथ साहू (नयापारा, महासमुंद)
03- ​बिसम्भर साहू (ग्राम मौहारी भांठा, महासमुंद)।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook