बहन के हाथों में हुनर, आंखों में सपने… ‘विष्णु भैया’ ने दिया आत्मनिर्भरता का सहारा

 



महासमुन्द,23 अगस्त /हर बहन चाहती है कि उसके भाई के जीवन में खुशियां ही खुशियां हो। सफलता उसके भाई के कदम चूमे। हर भाई की भी यही इच्छा होती है कि उसकी बहन सदैव खुश रहे अपने बलबूते पर अपना जीवन यापन करें। छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया और प्रदेश की लाखों बहनों के चहेते भाई 'विष्णु भैया' का भी यही अरमान है। प्रदेश की बहनें स्वरोजगार करे और आत्मनिर्भर बने।



जन-जन के प्यारे 'विष्णु भैया' और उनकी सुशासन की सरकार ने बहनों के सपनो को साकार किया है। प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कोई कसर नही छोड़ रही है।
इसका उदाहरण है मामा-भांचा गांव की श्रीमती रोहिणी साहू। जिन्होंने बिहान योजना से जुड़ कर अपनी आजीविका शुरू की थी। उन्होंने गांव में श्री राम हॉटल खोलकर आर्थिक मजबूती की ओर कदम बढ़ाया।
श्रीमती रोहिणी साहू ने बताया कि विष्णु भैया के सुशासन की सरकार में उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अपनी आजीविका शुरू कर वे बहुत खुश हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। इस व्यवसाय से उन्हें 15 से 10 हजार की शुद्ध मासिक आय की प्राप्ति होती है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हुई है। 
श्रीमती रोहिणी साहू ने इसके लिए 'विष्णु भैया' को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी वजह से प्रदेश की लाखों बहनें आत्मनिर्भर हुई है।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook