रायपुर प्रवाश के दौरान जशपुर राजपरिवार के विजय आदित्य सिंह जूदेव से मिली आत्मीय भेंट, सादगी और सहजता ने जीता सबका मन




पिथौरा। रायपुर प्रवास के दौरान जशपुर राजपरिवार के युवा एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व विजय आदित्य सिंह जूदेव जी का पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा जी के निजी निवास पर आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई यह भेंट अत्यंत गरिमामयी और यादगार रही।


मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पहली मुलाकात में ही विजय आदित्य सिंह जूदेव जी के सौम्य, सरल, सहज और शालीन व्यवहार ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। राजपरिवार की गरिमा और समृद्ध विरासत से जुड़े होने के बावजूद उनके व्यक्तित्व में किसी प्रकार का अहंकार नहीं दिखा। बल्कि सहजता, विनम्रता, मिलनसारिता और अपनत्व उनके व्यक्तित्व की खास पहचान है। उनकी बातचीत और व्यवहार में ऐसी आत्मीयता महसूस हुई जिसने पहली मुलाकात को ही बेहद खास बना दिया। उनकी सादगी ने उपस्थित सभी लोगों का मन जीत लिया।



विकास और संस्कृति पर हुई चर्चा
इस दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने, समाज में एकता एवं समरसता को मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
आशीष शर्मा ने कहा कि विजय आदित्य सिंह जूदेव जी के व्यक्तित्व में उनके दादा, छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता एवं हम सबके आदरणीय स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की सादगी, सहजता, संस्कार और जनसामान्य से जुड़ने की भावना की खूबसूरत झलक दिखाई देती है। दिलीप सिंह जूदेव जी की विरासत केवल नाम और इतिहास तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संस्कार और जनसेवा की भावना भी नई पीढ़ी में दिखाई देती है। विजय आदित्य सिंह जूदेव जी से हुई यह मुलाकात उसी विरासत की एक सुंदर अनुभूति रही।



मुलाकात के दौरान आत्मीय आतिथ्य और सौहार्दपूर्ण वातावरण ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया। यह भेंट महज एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, आत्मीयता और सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान का अविस्मरणीय अवसर बन गई।


इस अवसर पर आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल, जतिन ठक्कर महामंत्री, दुर्गेश सिन्हा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, लक्ष्मीकांत सोनी "बबलू", गोपाल शर्मा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, आलोक त्रिपाठी, गोविंद शर्मा, पोलेश मिश्रा युवा मोर्चा महामंत्री, नवीन साहू, विमलेश चौरसिया, मोनू सलूजा, कुलजीत आजमानी, भायुमो जिला मंत्री कमलेश डडसेना, पूर्व सरपंच संघ सचिव राजेश साव योगेश मंडल ,विमलेश चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विजय आदित्य सिंह जूदेव जी के साथ आत्मीय संवाद किया और इस यादगार अवसर का हिस्सा बने।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook