सांकरा: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मिडीया प्रभारी शेख हुसैन की सुपुत्री रक्षंदा शेख का हैंडबाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन



सांकरा 16 अगस्त 2026/ सेजेस सांकरा के लिए गर्व का पल। स्कूल के 4 होनहार खिलाड़ियों का हैंडबॉल राज्य स्तरीय SGFI प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी में रक्षंदा शेख, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सांकरा मंडल के मिडीया प्रभारी शेख हुसैन की सुपुत्री हैं जिनका हैंड बाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है । इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है, साथ ही चांदनी बरिहा श्रद्धा साहू और प्रवीण पटेल का इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इन चारों की मेहनत से न केवल स्कूल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि माता-पिता का भी गौरव बढ़ा है। खबर मिलते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया ।



शिक्षकों ने दी बधाई

स्कूल के प्राचार्य और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि इन बच्चों की लगन और खेल के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है।अब ये चारों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सेजेस सांकरा और पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।"सेजेस सांकरा के लिए आज बहुत गर्व का दिन है। स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने हैंडबॉल में राज्य स्तर पर जगह बनाई है"सेजेस सांकरा (जोंक) की रक्षंदा शेख, चांदनी बरिहा, श्रद्धा साहू और प्रवीण पटेल का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनकी इस उपलब्धि से माता-पिता और पूरे स्कूल का नाम रोशन हुआ है। खबर मिलते ही स्कूल में खुशी की लहर है। प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी को बधाई दी"हम चारों खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं ।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook