बसना: शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



बसना 15 अगस्त 2026/ बसना विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती योगेश्वरी गणेश साव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता एवं वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से जुड़े गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शाला समिति के अध्यक्ष श्री डिग्री लाल साहू उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र भोई भूतपूर्व सरपंच श्री सुरेश प्रधान सहायक शिक्षक श्रीमती गायत्री सामल प्रधान पाठक  श्री महेश देवांगन  शिक्षाविद श्री जीत यादव श्री अरुण साहू श्री मनोहर भोई श्री सोहन प्रधान श्रीमती आशा प्रधान श्रीमती मीना भोई श्रीमती मंगलमोति यादव श्रीमती आभा भोई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सविता साहू एवं सहायिका श्रीमती रीना कुमार  व ग्राम बरगांव के वरिष्ठ गण ,विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम उत्साह और देशभक्ति के वातावरण के बीच संपन्न हुआ।








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook