जिला परियोजना अधिकारी श्री कमल नारायण चन्द्राकर को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई



महासमुंद 05 मई 2026/ जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद के जिला परियोजना अधिकारी श्री कमल नारायण चन्द्राकर के 30 अप्रैल 2026 को शिक्षकीय जीवन में अर्धवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत सभाकक्ष महासमुंद में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमन्त नंदनवार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 

इस अवसर पर उन्होंने श्री चन्द्राकर को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके लंबे सेवाकाल, कार्यनिष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नंदनवार ने कहा कि श्री चन्द्राकर ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ किया। उनका अनुभव, कार्यशैली और शिक्षा व साक्षरता के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और समाज सेवा के नए अध्याय की शुरुआत है।विदाई समारोह का माहौल भावुक एवं आत्मीय रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री चन्द्राकर के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्रीमती सम्पाबोस, श्रीमती तारिका कुजांम, जागेश्वर सिन्हा, ईश्वर चन्द्राकर, अशोक चन्द्राकर, मनोज सिन्हा, मनोज सोनी, कलीराम मधुकर, सरजू दीवान, प्रनीत शर्मा, मयंक दुबे, धनेश यादव, रामकुमार कमार, योगेश ध्रुव, विकास साहू, केशव साहू सहित जिला पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook