बसना, वार्ड नं 01 में पुलिस की जबरदस्त रेड ,घर के अंदर बना रखी थी शराब बनाने की भट्टी,

 

बसना


बसना /महासमुंद
संलिप्त महिला आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट  के तहत प्रकरण दर्ज कर की गई कार्यवाही।
जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे हैं सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है की, दिनांक 14.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बसना पुलिस को वार्ड नं 01 आवासीय क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई।

 सूचना पर टीम तैयार कर संदिग्ध सान्ताबाई मधुकर पति स्व. सामप्यारा मधुकर (उम्र 40 वर्ष) के घर में छापामारी किया गया।
 संदिग्ध के कब्जे से उसके घर के आंगन में बिक्री हेतु रखी गई भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब व शराब बनाने मे प्रयुक्त बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य सामग्री मिली जिसे जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को मौके पर प्लास्टिक के 27 बड़े ड्रमो में भरा हुआ महुआ लाहन पास मिला, जिससे आने वाले दिनों मे भारी मात्रा मे महुआ शराब तैयार कर बिक्री करने की योजना थी, जिसे पुलिस द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आरोपिया के विरुद्ध थाना बसना में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी-
 01- सान्ताबाई मधुकर पति स्व. सामप्यारा मधुकर, उम्र 40 साल, निवासी वार्ड नं 01 बसना, थाना बसना, जिला महासमुन्द (छ.ग.)।


जप्त संपत्ति-
 01- 200 लीटर महुआ शराब कीमती 40,000 रुपये। 
 02- 02 नग एलपीजी सिलेंडर।
 03- एक गैस स्टोव।
 04- शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन।
जुमला जप्त संपत्ति कीमती करीब 68,000 रुपये।




सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook