कंचनपुर में सीसी रोड निर्माण शुरू, 14 लाख की लागत से बनेगी 435 मीटर सड़क




कंचनपुर, पिथौरा सवेरा24न्यूज़

 बसना अंचल के कंचनपुर ग्राम में वर्षों से लंबित सड़क की मांग आखिरकार पूरी हो गई। गुरुवार को ग्राम के सरपंच गिरधर पटेल, पूर्व सरपंच राजेश साव, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमिपूजन कर सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।


ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मांग के बाद बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने 310 मीटर सीसी रोड हेतु 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। वहीं जिला पंचायत सदस्य जगमोती/दीनदयाल भोई द्वारा 125 मीटर सड़क के लिए 4 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। इस प्रकार कुल 435 मीटर सीसी रोड का निर्माण लगभग 14 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।



भूमिपूजन के अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सरपंच गिरधर पटेल ने कहा कि इस सड़क से आवागमन सुगम होगा और बरसात में कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। पूर्व सरपंच राजेश साव ने विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की पहल से गांव का विकास हो रहा है।


ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने की मांग भी की।

स्वीकृति विवरण:
1. विधायक निधि - 310 मीटर, ₹10 लाख  
2. जिला पंचायत निधि - 125 मीटर, ₹4 लाख  
कुल: 435 मीटर, ₹14 लाख


भूमिपूजन करते सरपंच गिरधर पटेल, पूर्व सरपंच राजेश साव पंच हेमकुमार चौहान , बिंदा पटेल , मोहन पटेल , लवकुमार साव , सांनु पटेल , केतन पटेल , पंचराम साव , बुंदराम सिदार ,एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook