जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को ग्राम सभा आयोजित



महासमुंद, 17 जून 2026/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची का वाचन एवं अवलोकन किया जाएगा तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण कर ग्राम सभा से अनुमोदन उपरांत सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा पंचायतों के आय-व्यय, विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 तथा विकसित भारत, रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजीराम) सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। जिला प्रशासन ने ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ग्राम विकास से जुड़े निर्णयों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों से सक्रिय रूप से ग्राम सभा में शामिल होने आग्रह किया गया है।








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook