महासमुंद, 17 जून 2026/ श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी, महासमुंद द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री निखिलकांत साहू ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत एवं समर्पण के साथ खेल को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। श्री साहू ने श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी द्वारा जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। अकादमी के कोच एवं महासमुंद जिला क्रिकेट संघ के सदस्य तृपेश कुमार साहू ने बताया कि अकादमी पिछले कई वर्षों से महासमुंद के खिलाड़ियों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। अकादमी का उद्देश्य खिलाड़ियों में क्रिकेट कौशल के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं खेल भावना का विकास करना है। इसी का परिणाम है कि अकादमी के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित: - *सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज:* साकेत चंद्राकर - *सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:* यशवर्धन यादव - *सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर:* विभय टंडन - *सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक:* मानस डडसेना - *अंडर-10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:* विराट मोहंती - *अंडर-12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं बल्लेबाज:* अनंत हरि पांडेय - *अंडर-12 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:* आरनव चंद्राकर - *मैन ऑफ द सीरीज:* यशवर्धन यादव
समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। अभिभावकों ने अकादमी द्वारा बच्चों के खेल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अंत में कोच तृपेश कुमार साहू ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, खिलाड़ियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं खेलों में निरंतर प्रगति की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
सवेरा 24 न्यूज़ संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
महासमुंद/छत्तीसगढ़
