कंचनपुर, पिथौरा, 22 जून 2026/ बरसात में कीचड़ और धूल से परेशान कंचनपुर के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। जिला पंचायत सदस्य जगमोती दीनदयाल भोई ने आज ग्राम कंचनपुर में 125 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क गांव के विकास को नई रफ्तार देगी। भूमिपूजन कर जिला पंचायत सदस्य जगमोती दीनदयाल भोई ने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। सड़क बनने से बरसात में होने वाली कीचड़ की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी और आवागमन सुगम होगा। सरपंच गिरधर पटेल ने कहा कि गांव के विकास में सड़क सबसे बड़ी बाधा थी। पहले यह रास्ता कीचड़ से भरा रहता था। बारिश में बच्चों को स्कूल जाने और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती थी। अब सड़क बनने से स्कूली बच्चों, किसानों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। शुभारंभ कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख गौंटिया त्रिलोचन पटेल, पूर्व सरपंच राजेश साव, हरिलाल सिदार, सीताराम पटेल, बंशीधर पटेल, बिरेंद्र सिदार, पंचराम साहू, श्रीधर चौहान, वासुदेव पटेल, जयसिंग पटेल,हेमकुमार चौहान, बसंत पटेल, बसुराम पटेल, सोनाराम साव सहित पंचगण, बुजुर्ग, महिलाएं और युवाओं की बड़ी उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने फीता काटकर सड़क कार्य की शुरुआत की और जिला पंचायत सदस्य का आभार जताया। गौरतलब है कि ग्राम कंचनपुर में कुल 435 मीटर सीसी रोड का निर्माण लगभग 14 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें 310 मीटर सड़क बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की निधि से और 125 मीटर सड़क जिला पंचायत सदस्य जगमोती दीनदयाल भोई की निधि से स्वीकृत है। कंचनपुर बस्ती में सी सी रोड़ निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामिणों को कीचड़ से राहत मिलेगी।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा/कंचनपुर