बसना विधानसभा में पानी के लिए हाहाकार, जनता बूंद-बूंद को मोहताज — जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने उठाई आवाज़



महासमुंद/बसना। भीषण गर्मी के बीच बसना विधानसभा के अनेक गांवों में पेयजल संकट गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और संबंधित विभागों से समय पर समाधान नहीं मिल पा रहा है। मोक्ष कुमार प्रधान के अनुसार, बसना ब्लॉक के परगला, कायतपाली, लमकसा, कलकसा, पिलवापाली, पठियापाली, कुरचुंडी और आमापाली सहित कई गांवों में पेयजल संकट की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं पिथौरा ब्लॉक के माटीदरहा, झगरेनडीह, बोइरडीह, गोदमर्रा, भतकुंदा और पथरला जैसे गांवों में भी ग्रामीणों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगह नल-जल योजनाओं के तहत टंकियां तो स्थापित हैं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अपेक्षित जलापूर्ति नहीं हो रही, जिससे ये व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से काम नहीं कर पा रहीं। उनका कहना है कि ग्राम परगला सहित कई क्षेत्रों में लोगों को दैनिक जरूरतों और स्नान जैसे सामान्य कार्यों के लिए भी पानी जुटाने में परेशानी हो रही है। मोक्ष कुमार प्रधान ने संबंधित पंचायतों और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि “पानी केवल सुविधा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। यदि ग्रामीणों को पीने का पानी भी समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा, तो यह अत्यंत गंभीर स्थिति है।”उन्होंने प्रशासन से प्रभावित गांवों का तत्काल सर्वे कर वैकल्पिक जल व्यवस्था, खराब पड़ी योजनाओं की मरम्मत और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook