ग्राम सुखीपाली (पिथौरा) सागौन प्लांट से लगे खेत में पुलिस की छापामारी।




जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक  20/06/26 को ग्राम सुखीपाली सागौन प्लांट स्थित अग्नि रात्रे अपने खेत में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब बना रहा था। मुखबिर सूचना पर पुलिस स्टाफ व गवाहो के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां उपस्थित व्यक्ति अग्नि कुमार रात्रे पिता समारू रात्रे उम्र 31 साल निवासी वार्ड नंबर 09 शांतिनगर सुखीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद निवासी के कब्जे से कुल 150 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 32,000 रूपये, शराब बनाने मे प्रयुक्त जर्मन बर्तन कीमती करीबन 3000 रूपये को मिलाकर जुमला कीमती 35,000 रूपये की संपति जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 21/06/2026 को अपराध क्रमांक 158/26 पंजीबद्ध कर आरोपी का ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
 
गिरफ्तार आरोपी- 01-अग्नि कुमार रात्रे पिता समारू रात्रे उम्र 31 साल निवासी वार्ड नंबर 09 शांतिनगर सुखीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग. 


जप्त संपत्ति-
 01)- 150 लीटर 
 महुआ शराब कीमती 32000 रूपये,
02)- दो नग बर्तन कीमती करीबन 3000 रूपये। 
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 35,000 रूपये करीबन।


सवेरा24न्यूज़
संपादक राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook