भुरकोनी में मना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि



भुरकोनी,पिथौरा 23 जून 2026/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शक्ति केंद्र भुरकोनी अंतर्गत बूथ भुरकोनी में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रभारी एवं जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल की उपस्थिति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति दिनेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।  श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सभापति दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। कश्मीर में "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान" की व्यवस्था के विरोध में उनका संघर्ष और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रहित में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर मंडल प्रभारी ब्रह्मानंद पटेल, दिनेश कुमार अग्रवाल, खिरराम जगत, बंधुराम चक्रधारी, पुरुषोत्तम साहू, गजानंद मिर्धा, खेमलाल साहू, उत्तम ठाकुर, परमानंद साहू, दलेषु साहू, विजय मिर्धा, धन्नू मिर्धा, भूषण साहू, योगेश साहू, बोहन साहू, देवकुमार साहू सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया। 







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook