प्रथम प्रयास में ही मारवाड़ी युवा मंच सांकरा ने पेश की अनूठी मिसाल, महा रक्तदान शिविर शत-प्रतिशत सफल।



सांकरा, 23 जून 2026/ मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा आयोजित पहला ही रक्तदान शिविर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और बेहद सफल साबित हुआ है। "युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति" और "रक्तदान महादान" के पावन संकल्प के साथ शनिवार, 20 जून 2026 को आयोजित इस 'महा रक्तदान शिविर' में क्षेत्र के लोगों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। मंच के इस पहले ही प्रयास में कुल 67 यूनिट जीवनरक्षक रक्त सफलतापूर्वक एकत्रित किया गया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से मंच ने न केवल समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की, बल्कि यह पूरा जनसेवा कार्यक्रम क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायक प्रोग्राम साबित हुआ है, जो भविष्य में सामाजिक चेतना को और मजबूत करेगा। इस ऐतिहासिक सफलता को धरातल पर लाने में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा की नई व ऊर्जावान टीम के अध्यक्ष शुभम सिंघल, सचिव सोनू गोयल, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सह-सचिव दिनेश अग्रवाल तथा रक्तदान संयोजक कमलेश अग्रवाल सहित मंच के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों का सराहनीय व समर्पित योगदान रहा।प्रथम बार के रक्तदाताओं ने जगाई नई अलख इस शिविर की सबसे गौरवशाली और सुखद बात यह रही कि इसमें रक्तदान करने वाले अधिकांश नागरिक ऐसे युवा थे, जिन्होंने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। पहली बार कदम बढ़ाने वाले इन रक्तदाताओं के हौसले ने शिविर को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया। सेवा के इस जज्बे को सलाम करते हुए सभी रक्तदाताओं को 'रक्त गौरव सम्मान' से नवाजा गया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रायपुर से पहुँची 'आशीर्वाद ब्लड सेंटर' की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने पूरी सावधानी के साथ रक्त संकलन का कार्य संपन्न किया।भव्य गरिमामयी शुरुआत शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल (संरक्षक अग्रवाल समाज सांकरा एवं मुख्य विधायक प्रतिनिधि बसना विधानसभा), श्री विनोद सिंघल (संरक्षक अग्रवाल समाज सांकरा), श्री देवीदयाल गर्ग (अध्यक्ष अग्रवाल समाज सांकरा), श्री रोहतास गोयल (सचिव अग्रवाल समाज सांकरा), श्री सतपाल सिंह छाबड़ा (सरपंच सांकरा एवं अध्यक्ष सरपंच संघ), श्री उद्धव खमहारी तथा श्री अजय अग्रवाल (जनपद सदस्य) द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने मंच के इस पहले सामूहिक सामाजिक प्रयास की खुलकर सराहना की।
मंच की मजबूत टीम ने हासिल की बड़ी सफलता प्रथम शिविर को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) श्री राजकुमार अग्रवाल एवं मंडल-5 के उपाध्यक्ष श्री संदीप अग्रवाल का विशेष मार्गदर्शन व उपस्थिति रही।








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook