शासकीय प्राथमिक शाला कंचनपुर में योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, छात्र-छात्राओं शिक्षकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी किया योग





कंचनपुर, 21 जून 2026 /अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला कंचनपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधान पाठक अरुण कर के दिशा-निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान बच्चों एवं उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग को दैनिक जीवन में अपनाने और इसके शारीरिक-मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच गिरधर पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना सिदार, दाताराम, उमाशंकर निर्मलकर, जलसाय पटेल, बीरेंद्र सिदार सहित हेमलाल दीवान, अरूण कर, पुलिसिंग बरिहा, सिदार परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने पूरे उत्साह के साथ योगासन किए और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। प्रधान पाठक अरुण कर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखती है। बच्चों में शुरू से ही योग की आदत डालना उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। सरपंच गिरधर पटेल ने कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने और गांव-समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में सामूहिक योग का यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दे गया।









सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook