पंडरीपानी तुकड़ा में रामायण पाठ में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान, जर्जर सड़क पर जताई चिंता

पिथौरा, 05 जून 2026. पिथौरा ब्लाक के ग्राम पंडरीपानी तुकड़ा में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान और पूर्व सरपंच संघ सचिव राजेश साव सम्मिलित हुए। ग्रामीणों में तिलक सिदार, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह सिदार, हरिलाल यादव, अमृत बंजारा समेत अन्य ग्रामीणों के साथ मोक्ष प्रधान और राजेश साव का तिलक-लगाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश साव ने किया। उन्होंने मंच से मोक्ष प्रधान, उनके सुपुत्र चिराग प्रधान और आमंत्रित ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। 


राजेश साव ने कहा, "छोटे से गाँव में रामायण पाठ का इतना भव्य आयोजन देखकर मन गदगद है। भगवान श्री राम के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों और 14 वर्ष के वनवास की कथा सुनने का सौभाग्य मिला।" उन्होंने जिला पंचायत सदस्य को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया। 


सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान ने कहा, "पंडरीपानी तुकड़ा में रामायण पाठ में सम्मिलित होकर पुण्य का भागीदार बना हूँ। आप सभी मेरे परिवार हैं। राशन कार्ड, पेंशन या किसी भी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्या हो, मुझे अपना बेटा-भाई समझकर बताएँ। पूरी शक्ति से 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर रहूँगा।"
  
मोक्ष प्रधान ने जर्जर सड़क पर जताई चिंता
उन्होंने कहा कि पूर्व सरपंच ने पंडरीपानी से कंचनपुर-सांकरा पहुँच मार्ग की बदहाली की जानकारी दी थी। आज मौके पर देखा तो मार्ग अत्यंत जर्जर है। उन्होंने कहा, "आजादी के 76 साल बाद भी यह मार्ग ऐसा है, यह दुखद है। बरसात में ग्रामीणों को भारी परेशानी होती होगी। इस समस्या को जल्द संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाकर सड़क सुधार का प्रयास करूँगा।" 

 इस अवसर पर पूर्व सरपंच बहादुल सिंह सिदार , कृष्णा मेडिकल के संचालक पंचराम साव, हरिलाल यादव, अनुका बंजारा, बृंदावन सिदार, अमृतलाल यादव, उतरा बंजारा, समारू सिदार, अमृत लाल बंजारा ,अनिरुद्ध बुडेक, बोधिराम बंजारा, रोहित सिदार, कमल बंजारा, पुनितराम सिदार, रतनू बंजारा, शिवा बंजारा, पुश्तम भोई, तिलक सिदार ,शंकर बंजारा, प्रकाश सिदार, विक्रम यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 72408255555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook