महासमुंद: डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित



महासमुंद, 03जुलाई 2026/ कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु जिले के पात्र कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचनाओं के अनुसार उत्कृष्ट कृषि कार्य करने वाले किसानों को प्रदान किया जाता है।उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र जिला उप संचालक कृषि कार्यालय, संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग की वेबसाइटwww.agriportal.cg.nic.in से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 31 जुलाई 2026 तक जिला उप संचालक कृषि कार्यालय अथवा संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook