महासमुंद: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

 


महासमुंद, 11 जुलाई 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभिभावक 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6वीं के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


*कैसे करें आवेदन*
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभिभावक नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट `https://navodaya.gov.in` या `https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs` पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।


*महत्वपूर्ण तिथि*
ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026


*सहायता के लिए*
आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर *8770795734* और *6264282471* पर संपर्क किया जा सकता है।









सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook