पिथौरा: बिजली विभाग की लापरवाही भारी पड़ी, करंट से किसान के मवेशी की मौत




पिथौरा, 11 जुलाई 2026 / बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। महासमुंद जिले के ग्राम बल्दीडीही में टूटे हुए बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान के घरेलू मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, किसान नरेश सिन्हा अपने मवेशी को खेत की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान खेत में पहले से जमीन पर पड़ा टूटा हुआ बिजली का तार उनके मवेशी के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही मवेशी की मौके पर मौत हो गई।


3 दिन से टूटा पड़ा था तार, विभाग सोया रहा  

ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह बिजली का तार टूटे हुए आज तीसरा दिन है। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने उसकी मरम्मत तक नहीं कराई। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर समय रहते तार ठीक कर दिया जाता तो एक बेजुबान की जान नहीं जाती। खुले में पड़े इस तार से किसी इंसान के साथ भी बड़ा हादसा हो सकता था।









सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook