कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह ने भरा जोश, परिवर्तन का दिया संदेश — मोक्ष कुमार प्रधान

 



महासमुंद / बसना। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री चरणदास महंत जी के सांकरा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी, उत्साह और पूरे सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन करते हुए कांग्रेस के प्रति अपनी एकजुटता और समर्पण का परिचय दिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत जी का सांकरा आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, बिजली, पानी, खाद-बीज की कमी और विभिन्न जनहित के मुद्दों से परेशान है। कांग्रेस इन सभी मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाकर जनता की आवाज बनने का काम कर रही है। श्री महंत के नेतृत्व में प्रदेश में जनआंदोलन और अधिक तेज होगा तथा आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि सांकरा में उमड़ा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं का उत्साह आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा
के अध्यक्ष मधुसूदन साहू, हेमंत कौशिक, चंद्रमणी सिदार, दूरपत व्यास, अंकित छाबड़ा, चम्पकलाल चौहान, उमाकांत प्रधान, दिलीप प्रधान, रिकाश प्रधान, चूड़ामणि बेहरा, प्रशांत पंडा, राहुल जांगड़े, दीपक अनंत, लाला निराला, पुष्पराज, देवेश कश्यप, लेकरू नंद, सतपत सिदार, अंकुर बरिहा हितेश विशाल प्रथावन बरिहा, गोपाल प्रधान, विनायक जाल, कीर्तन भोई, पुष्पराज नेताम, जयलाल बारीक़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।





सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook