पिथौरा, 12 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा महासमुंद इकाई द्वारा रविवार 12 जुलाई को विज्ञान आश्रम कसेकेरा कोमाखान बागबाहरा में "बडिंग और ग्राफ्टिंग प्रशिक्षण" का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान आश्रम के संचालक विश्वास मेश्राम के मार्गदर्शन में हुआ। प्रशिक्षण में क्षेत्र के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के विज्ञान एवं पर्यावरण में रुचि रखने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। इस आयोजन में मुख्य रूप से संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा की संचालिका सीमा गौरव चंद्राकर के मार्गदर्शन में संस्थान के विद्यार्थी एवं शिक्षक भी प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सीमा गौरव चंद्राकर ने कहा कि _"इस तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। बडिंग और ग्राफ्टिंग जैसी तकनीकें सीखकर विद्यार्थी न सिर्फ कृषि क्षेत्र को समझेंगे बल्कि भविष्य में स्वरोजगार की ओर भी कदम बढ़ा सकेंगे। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा का यह प्रयास सराहनीय है।"प्रशिक्षण के दौरान डॉ वाय के सोना, डॉ विजय शर्मा अन्य सभी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ खेत में जाकर पौधों पर लाइव डेमो कराया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं बडिंग और ग्राफ्टिंग का अभ्यास किया।कार्यक्रम के समापन पर संचालक विश्वास मेश्राम ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी और वे भविष्य में बागवानी के क्षेत्र में स्वरोजगार अपना सकेंगे।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा/महासमुंद
