एकता के प्रतीक ताजुद्दीन बाबा के 104वें उर्स में शामिल हुए युवा नेता अयाज रजा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात



गरियाबंद, 12 जुलाई 2026/ एकता और सौहार्द के प्रतीक हजरत ताजुद्दीन बाबा के 104वें वार्षिक उर्स कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता अयाज रजा ने गरियाबंद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन जी के नेतृत्व में शिरकत की। इस दौरान अयाज रजा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री *नितिन गडकरी* जी से ताजुद्दीन बाबा के दरबार में सौजन्य भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बाबा सरकार के उर्स की बधाई दी और अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में पधारने का सादर आमंत्रण भी दिया। बैठक के पश्चात अयाज रजा बाबा साहब के शाही संदल में शामिल हुए। उन्होंने देश, प्रदेश और अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में सुख, शांति और खुशहाली के लिए बाबा जी से दुआ मांगी।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी *राजू साहू, संतोष यादव, पुरुषोत्तम कंसारी, राजा राम साहू, प्रताप जगने* सहित अयाज रजा के निज सचिव सहायक *राजेश साहू* भी उपस्थित रहे।

ताजुद्दीन बाबा के उर्स में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook