धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, सरायपाली पुलिस ने भेजा जेल



महासमुंद, 13 जुलाई 2026/महासमुंद जिले के सरायपाली में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को सरायपाली पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि ओम अस्पताल सरायपाली के पास एक युवक आम रास्ते में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है और क्षेत्र में अशांति का माहौल बना रहा है।सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 11.5 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 200 रुपये है।गिरफ्तार आरोपी अतुल प्रधान, पिता स्व. राजेन्द्र प्रधान, उम्र 22 वर्ष, निवासी ब्लॉक कॉलोनी सरायपाली, थाना सरायपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 230/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया है। जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook