महासमुंद के कुणाल टंडन ने राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट में दिखाया दम, तेज गेंदबाजी से किया प्रभावित



महासमुंद 27अगस्त 2026/ पेंड्रा में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में महासमुंद के होनहार खिलाड़ी कुणाल टंडन ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुणाल ने रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया और टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।


कुणाल महासमुंद के श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी में कोच तृपेश साहू के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं।


कुणाल के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कोच तृपेश साहू ने कहा कि कुणाल ने अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कुणाल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


वहीं कुणाल के शानदार प्रदर्शन पर अकादमी के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook