थाना महासमुंद पुलिस की कार्यवाही।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 26.08.2026 को मुखबीर की सटीक सूचना पर महाराजा ढाबा बिरकोनी (एनएच 353 रोड) के पास घेराबंदी कर कांच के टुकड़ों एवं कचरे से भरा संदिग्ध वाहन मिनी ट्रक (क्रमांक डीडी 01 एम/9023) को रोका गया। ट्रक चालक से नाम पता व गंतव्य की जानकारी लेने पर अपना नाम अंकित कुमार यादव पिता रामशरण यादव उम्र 25 साल, निवासी ग्राम गणेश कपर्वा, थाना ऊंचाहार, जिला रायबरेली (उ.प्र.) का रहने वाला बताया। वाहन को एक बारगी देखने पर डाले में कांच का टुकड़ा (शीशा) व कचरे से भरा होना नजर आता था, किन्तु गहराई से पुछताछ व तलाशी लेने पर कांच के टुकड़ों के नीचे छिपाकर 170.75 किलो ग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹85,00,000/-), की तस्करी करना पाया गया। आरोपी मिनी ट्रक चालक से गहन पुछताछ पर खुलासा हुआ कि अन्य सहयोगियों संतोष गुप्ता पिता बद्रीनारायण गुप्ता उम्र 60 साल, निवासी ग्राम माधोसिंह, थाना औराई, जिला भदोही(उ.प्र.), अविनाश सिंह पिता विश्राम सिंह उम्र 43 साल, निवासी भक्ति नगर कालोनी, पांडेयपुर, वाराणसी(उ.प्र.), श्याम प्रकाश सोनी पिता राधेश्याम सोनी उम्र 37 साल, निवासी सालारपुर, वाराणसी(उ.प्र.) जो कि इस मिनी ट्रक का फालो करते स्वीप्ट कार (क्र. युपी 65 बीएल/9148) में पीछे पीछे आ रहे है, कुछ देर इंतजार करने के बाद सामने से एक लाल रंग का स्वीफ्ट कार आते दिखा जिस रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम संतोष गुप्ता पिता बद्रीनारायण गुप्ता उम्र 60 साल, निवासी ग्राम माधोसिंह, थाना औराई, जिला भदोही(उ.प्र.), अविनाश सिंह पिता विश्राम सिंह उम्र 43 साल, निवासी भक्ति नगर कालोनी, पांडेयपुर, वाराणसी(उ.प्र.), श्याम प्रकाश सोनी पिता राधेश्याम सोनी उम्र 37 साल, निवासी सालारपुर, वाराणसी(उ.प्र.)बताया व गांजा तस्करी में शामिल होना स्वीकार किये। आरोपियों से 170.75 किलो ग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹85,00,000/-), एक मिनी ट्रक (कीमत ₹10,00,000/-), एक स्वीप्ट कार (किमती 2,00000) एक नोकिया कीपैड मोबाइल (कीमत ₹300/-) एवं नगदी रकम ₹3,670/- सहित किमती ₹97.03 लाख का मशरूका (गांजा व वाहन) जप्त किया गया है। आरोपीगण द्वारा गांजा बौद्धगढ़ (उड़ीसा) से लाकर फिरोजाबाद (उ.प्र.) में सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना महासमुंद में अप.क्र. 481/2026 धारा 20(ख) नार.एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी-परिवहनकर्ता- 01- अंकित कुमार यादव पिता रामशरण यादव उम्र 25 साल, निवासी ग्राम गणेश कपर्वा, थाना ऊंचाहार, जिला रायबरेली(उ.प्र.)। फालो करने वाले-02- संतोष गुप्ता पिता बद्रीनारायण गुप्ता उम्र 60 साल, निवासी ग्राम माधोसिंह, थाना औराई, जिला भदोही(उ.प्र.)। 03- अविनाश सिंह पिता विश्राम सिंह उम्र 43 साल, निवासी भक्ति नगर कालोनी, पांडेयपुर, वाराणसी(उ.प्र.)।04- श्याम प्रकाश सोनी पिता राधेश्याम सोनी उम्र 37 साल, निवासी सालारपुर, वाराणसी(उ.प्र.)।
जप्त संपत्ति-01- 170.75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 85,00,000 रूपये।02- एक मिनी ट्रक किमती 10,00,000 रूपये।03- एक स्वीप्ट कार किमती 2,00,000 रूपये। 04- एक नोकिया कीपैड मोबाइल किमती 300 रूपये।05- नगदी रकम 3,670 रूपये। कुल जप्त संपत्ति किमती 97 लाख 03 हजार 970 रूपये की संपत्ति जप्त।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
#बिरकोनी/महासमुंद

