पिथौरा में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा शुरू, नेत्रदान-महादान का दिया संदेश



पिथौरा 25 अगस्त 2026/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। *"नेत्रदान महादान - मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी भरें"* के संदेश के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम *CMHO डॉ. नागेश्वर राव* के आदेशानुसार एवं *BMO डॉ. तारा अग्रवाल* के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में *BPM जयकांत विश्वकर्मा, डेंटिस्ट डॉ. पूजा साहू, RMA जयश्री कश्यप, सीनियर MLT जे.एल. जांगड़े, MLT छबीराम बरिहा, नेत्र सहायक अधिकारी राजेश कुमार साहू, हेमसिंह कंवर, संतराम खैरवार, हरकेश सिन्हा, प्रमोद साहू, लिलेश निषाद* एवं ओपीडी में उपस्थित मरीज सम्मिलित हुए।


इसके पश्चात स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (रणजीत कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) पिथौरा में प्राचार्य के उद्बोधन के साथ छात्र-छात्राओं को नेत्रदान के संबंध में पैंपलेट वितरण किया गया। नेत्र सहायक अधिकारी राजेश साहू द्वारा नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी गई।


चिकित्सकों ने बताया कि मृत्यु के पश्चात समय पर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करने से कॉर्निया का उपयोग दृष्टिबाधित व्यक्तियों को दृष्टि लौटाने में किया जा सकता है। नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति अपने जीवनकाल में नेत्रदान की सहमति दर्ज करा सकते हैं।


नेत्र विभाग सीएचसी पिथौरा की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाएं और अंधत्व मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।


Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook