पिथौरा में छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की अहम बैठक, सत्यवाहक न्यूज़ के संपादक सतीश ध्रुव यूनियन परिवार में शामिल



पिथौरा 25 अगस्त2026/ छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई की एक आवश्यक बैठक आज स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पिथौरा में संपन्न हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक *प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम* के दिशा निर्देशन और *जिला अध्यक्ष बलराज नायडू* के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और आने वाले दिनों में यूनियन की गतिविधियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य आकर्षण रहा *सत्यवाहक न्यूज़ के संपादक सतीश ध्रुव* का यूनियन परिवार में शामिल होना। सतीश ध्रुव ने आज विधिवत रूप से छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई की सदस्यता ग्रहण की, जिसके बाद यूनियन परिवार ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष बलराज नायडू, ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, जिला सचिव गौरव चंद्राकर, जिला संगठन सचिव संतराम कुर्रे, जिला सह सचिव लोकनाथ खूंटे, जिला सलाहकार गोपाल शर्मा, जिला सलाहकार रमेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल और सदस्य आत्मा पटेल सहित यूनियन के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook