पिथौरा/ महासमुंद, 30 अगस्त/ नगर में व्यापारी एकता मंच के बैनर तले पहली बार आयोजित चुनाव ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। चुनाव में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में गोपाल शर्मा ने जीत दर्ज की।
अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र में कुल 295 मतदाताओं में से 290 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि 98.30 प्रतिशत मतदान रहा। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ-साथ स्काउट गाइड के सदस्यों का भी सहयोग लिया गया। यह चुनाव पूरी तरह नगर पंचायत चुनाव की तर्ज पर कराया गया।
अध्यक्ष पद के लिए गोपाल शर्मा और सुमित अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला था। मतगणना में गोपाल शर्मा को 147 मत प्राप्त हुए, जबकि सुमित अग्रवाल को 143 मत मिले। इस प्रकार गोपाल शर्मा 4 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए।
*पदवार निर्वाचन परिणाम इस प्रकार रहे -*
अध्यक्ष पद पर गोपाल शर्मा को 147 मत प्राप्त हुए और वे विजयी रहे, जबकि प्रतिद्वंद्वी सुमित अग्रवाल को 143 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर दिलप्रीत खनूजा ने 158 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश एरन को 132 मत मिले।
सचिव पद पर इंद्रजीत सिन्हा 162 मत प्राप्त कर विजयी हुए, जबकि कुलजीत अजमानी को 128 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर कुलवंत राजा खनूजा ने 162 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि विजय गोयल को 128 मत मिले।
चुनाव में कुल 295 मतदाता थे, जिसमें से 290 ने मतदान किया। एक भी वोट रिजेक्ट नहीं हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
Tags
पिथौरा /महासमुंद
