आपरेशन निश्चय- गांजा तस्करों पर महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही

 



जिला -महासमुंद / थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेषियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस एन.एच 353 ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 ब्यक्ति मोसा (क्रमांक ओडी 03 ए.बी. 7189) में ओड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध गांजा परिवहन करते आ रहा है कि सूचना पर नाकाबंदी कर करते हुए कुछ समय बाद सामाने से आ रही संदेही मोटर सायकल चालक को रोककर सवार संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ पर, चालक ने अपना नाम पुष्पा कुमार चिन्डा पिता संतोष चिन्डा उम्र 24 साल निवासी वार्ड 14 आश्रमपड़ा कांटाबांजी थाना कांटाबांजी जिला बलांगीर उड़िसा और उसके साथ में एक विधि से संघर्षरत बालक बताये। संदिग्धों के हाव भाव से संदेह होने पर व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी लेने पर उनके पास रखे बैग में 4.210 किग्रा गांजा (कीमती 2,10,500 रूपये), तस्करी करते ले जाना पाया गया है। पुछताछ करने पर उक्त  मादक पदार्थ गांजा को काटाबांजी उड़िसा से महासमुन्द छत्तीसगढ़ लेकर जाना बताये। आरोपियों के मोबाईल, नगदी रकम व तस्करी में प्रयुक्त वाहन मो.सा.(क्रमांक ओडी 03 ए.बी. 7189) को कब्जा पुलिस में लेते हुए आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 142/2026 धारा 20(B)(II)(B) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया एवं मामले में संलिप्त एकविधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी-
01- पुष्पा कुमार चिन्डा पिता संतोष चिन्डा उम्र 24 साल निवासी वार्ड 14 आश्रमपड़ा कांटाबांजी थाना कांटाबांजी जिला बलांगीर। 

जप्त संपत्ति-
(01) 4.210 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2,10, 500 रूपये।  
(02) 02 नग मोबाईल कीमती 50,000 रूपये।
(03) नगदी रकम 3000 रूपये।
(04) एक मो.सा. कीमती 90,000 रूपये।
जुमला जप्त संपत्ति किमती 03 लाख 53 हजार 500 रूपये।




सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook