महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासमुंद ने संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजयुमो जिला महासमुंद ने युवा और कर्मठ कार्यकर्ता कमलेश डड़सेना को बलोदा मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बलोदा मंडल सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने कमलेश डड़सेना के निवास पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
"यह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी"नियुक्ति के बाद कमलेश डड़सेना ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं जिला संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।
"बूथ स्तर तक ले जाएंगे संगठन" कमलेश डड़सेना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। युवा साथियों को पार्टी से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि सेवा, संगठन और राष्ट्रहित ही भाजपा युवा मोर्चा के मूल मंत्र हैं। वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बलोदा मंडल में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी द्वारा दिए गए हर कार्यक्रम और अभियान को सफलता पूर्वक जमीन पर उतारा जाएगा।
कमलेश डड़सेना ने विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे एवं युवाओं को जोड़कर भाजपा को बूथ से मजबूत करेंगे ।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
जिला /महासमुंद
