स्कूटी में अवैध महुआ शराब परिवहन करते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा।30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 6000 रूपये) जप्त।परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक्टिव स्कूटी कीमती 20,000 रुपये जप्त। जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना सांकरा पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि स्कूटी में एक व्यक्ति बिजेपुर की ओर से अवैध रूप से देशी महुआ शराब परिवहन करने वाला है। सूचना पर ग्राम फरीदाबाद की ओर से आ रहे स्कूटी क़ो रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम खगेश खुटे पिता अमर खुटे उम्र 21 साल साकिन सोनपुर थाना सलिह जिला बलौदाबाजार का रहने वाला बताये उसके स्कूटी में रखे बोरी की तलाशी ली गई तो बोरी के अंदर 06 नग प्लास्टिक झिल्ली में 5-5 लीटर भरी करीबन 30 लीटर महुआ शराब कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् अपराध क्रमांक 139/26धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
गिरफतार आरोपी-01- खगेश खुटे पिता अमर खुटे उम्र 21 साल साकिन सोनपुर थाना सलिह जिला बलौदाबाजार।
जप्त सम्पति-01- 30 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कीमती 6,000 रूपये। 02- एक एक्टिवा स्कूटी कीमती 20,000 रुपये जुमला जप्त सम्पति कीमती 26,000 रुपये।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
सांकरा/महासमुंद
