जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 04-09-2026 को चौकी भंवरपुर पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि ग्राम ललितपुर का एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब छिपाकर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही भंवरपुर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बाड़ी में की गई इस अचानक छापामारी में आरोपी डमरूधर साहू (निवासी ग्राम ललितपुर, चौकी भंवरपुर, थाना बसना) को रंगे हाथों दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 2400 रुपये आंकी गई है। जिसे जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपी डमरूधर साहू का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध होने के कारण पुलिस ने माल जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड (न्यायिक रिमांड) पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-01- डमरूधर साहू पिता घुरऊ साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम ललितपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग.। जप्ती सम्पति-01- 12 लीटर महुआ शराब (कीमती 2400 रूपये)।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
#भवरपुर/महासमुंद
