ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा में शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति।

 



पिथौरा। नगर के संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा में शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने प्रश्न मंच, भाषण, गीत, नृत्य, मटका फोड़ प्रतियोगिता और 1 मिनट शो सहित कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने श्रीकृष्ण-राधा की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और प्रतिभा का विकास होता है। शिक्षक दिवस हमें गुरु के महत्व को याद दिलाता है, वहीं जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम और कर्तव्य की सीख देती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook