ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

पिथौरा में लोक अदालत में लगा मामलों का अंबार, 14 लाख की बैंक रिकवरी सहित 17 लाख से अधिक के मामलों का हुआ निराकरण




पिथौरा 12 सितंबर 2026/ व्यवहार न्यायालय पिथौरा में शनिवार 12 सितंबर को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के लिए गठित खण्डपीठ क्रमांक 01 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिथौरा श्री सौरभ बारा द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित प्री-लिटिगेशन एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों की सुनवाई की गई। लोक अदालत में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी, विद्युत एवं अन्य बकाया वसूली, राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरण, राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135(क) के तहत विद्युत चोरी और सिविल मामलों की सुनवाई हुई।


*लोक अदालत में हुए निराकरण का विवरण -*


- *विद्युत विभाग:* 73 प्रकरणों में *1,29,840 रुपये* का समझौता
- *बीएसएनएल टेलीफोन:* 11 प्रकरणों में *10,498 रुपये* का समझौता
- *धारा 138 एनआई एक्ट:* 01 प्रकरण में *1,00,000 रुपये* का निराकरण
- *समरी प्रकरण:* 482 प्रकरणों में *96,400 रुपये* का निराकरण
- *बैंक रिकवरी:* 25 प्रकरणों में सबसे बड़ी राशि *14,68,750 रुपये* का निराकरण


इसके अतिरिक्त न्यायालय में लंबे समय से लंबित *07 प्रकरणों का राजीनामा* के आधार पर निराकरण किया गया। इस प्रकार कुल 592 से अधिक प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण कर लगभग 17 लाख रुपये से अधिक की वसूली/समझौता किया गया।


इस दौरान न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्तागण, बैंक, विद्युत व बीएसएनएल विभाग के अधिकारी एवं पक्षकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook