एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस एन.एच 353 ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिल व एक पुरूष, कार में ओड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध गांजा परिवहन करते आ रहा है। सूचना पर राजमार्ग पर नाकाबंदी कर उक्त संदेही वाहन का इंतजार किया गया। कुछ देर बाद संदेही वाहन सामने से आने पर रोक कर पुछताछ में कार चालक अपना नाम अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल उम्र 23 साल निवासी रायकिया थाना रायकिया जिला कंधमाल उड़िसा एवं चालक के बगल सीट में बैठी महिला ने अपना नाम जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ उम्र 26 साल निवासी किलाकिया थाना सारंगढ जिला कंधमाल उड़िसा बताये उक्त मादक पदार्थ गांजा को कंधमाल उड़िसा से रायपुर छत्तीसगढ़ लेकर जाना बताये कि आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 159/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01- अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल उम्र 23 साल निवासी रायकिया थाना रायकिया जिला कंधमाल(उड़िसा)।
02- जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ उम्र 26 साल निवासी किलाकिया थाना सारंगढ जिला कंधमाल (उड़िसा)।
जप्त संपत्ति-
01- 80.400 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (किमती 40,20,000 रू)।
02- 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये,
03- कार क्रमांक डी.एल.2 सी.ए.एक्स 0153 (कीमती 8,00,000 रूपये)।
जुमला 48 लाख 40 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।
सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555
